धर्मनगरी अयोध्या में युवक ने किया गाय का रेप, पहले भी कर चुका है ऐसा घृणित काम

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Update: 2022-06-11 05:30 GMT

अयोध्या में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। हैरान कर देने वाले मामले में एक युवक ने गाय का रेप किया। पुलिस को इस घटना के दो वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा है कि युवक ही गाय का रेप कर रहा है। घटना अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव की है। पुलिस को वीडियो के साथ शिकायत मिली जिसके बाद जानकारी होते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानिए क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहबुद्दीन ने 7 जून को सराय गांव में एक गाय का रेप किया। हालांकि युवक शिवकर गांव का रहने वाला है। वहीं घटना देखने पर गांव के ही किसी व्यक्ति ने युवक की हरकत का वीडियो बना लिया। पुलिस के पास शख्स वीडियो लेकर पहुंचा और उसे पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस से इस वीडियो की शिकायत सराय खरगी निवासी हरिओम सिंह ने की। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने इसके बाद शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी ने दिया बयान

कोतवाली बीकापुर के निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक ने इस मामले में पुलिस को अपना बयान दे दिया है। अपने बयान में आरोपी ने गाय के रेप की बात को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया? क्या वह मानसिक तौर कमजोर है या फिर कुछ और बात है? यह भी पता किया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी ऐसा घिनौना काम किया है।

फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक सही में तो नहीं मानसिक विकृत का शिकार है।

Tags:    

Similar News