रामनगरी अयोध्या को मिलीं दो बसें, 10 घंटे में पहुंचाएंगी दिल्ली, जानिए समय सारिणी

Update: 2023-06-04 07:44 GMT

रांमनगरी से दिल्ली का सफर अब आसान हो जाएगा। परिवहन निगम ने राजधानी बस सेवा के तहत अयोध्या डिपो को दो बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों से लोग 10 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। इन बसों के यात्रियों को 85 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। यह बस दोपहर दो बजे अयोध्या से प्रस्थान करेगी। 

यह बस अयोध्या से शाम के समय चलेगी और दिल्ली रात्रि में पहुंचेगी। फिलहाल अयोध्या से दिल्ली तक के सफर में 18 घंटे के आसपास लगते है अगर बस बरेली लखनऊ होकर जाती है तो अगर बस लखनऊ एक्सप्रेस वे से जाती है तो 12 से 13 घंटे के सफ़र है। अब इस सफर में दस घंटे लगेंगे और आरामदायक बस भी होगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की राजधानी से 100 राजधानी सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाई। यह बसें प्रदेश के जिलों को सीधे देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ेंगी। इनमें दो बसें अयोध्या डिपो को मिली हैं।

परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अयोध्या से दिल्ली तक राजधानी बस का किराया 1085 रुपये प्रति यात्री होगा। साधारण बसों का किराया एक हजार रुपये है। राजधानी बसों का ठहराव जिला मुख्यालयों पर ही होगा। यह बसें सिर्फ परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबों पर रूकेंगी।

अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि डिपो को मिलीं दो बसों को दिन में चलाने पर विचार किया जा रहा है। इनके आगमन व प्रस्थान की समय सारिणी सोमवार को तय की जाएगी। 

परिवहन निगम क्षेत्र में 323 बसों का हुआ बेड़ा

परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र में कुल 314 बसें है। नौ राजधानी बसों के शामिल होने के बाद अब 323 बसों का बेड़ा हो गया है। इसमें अनुबंधित और निगम की बसें शामिल है।

Tags:    

Similar News