प्रेमी ने पेट्रोल छिड़क प्रेमिका संग खुद को लगाई आग, बचने के चक्कर में प्रेमिका की मां भी झुलसी!

लोगों के मुताबिक युवक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं।

Update: 2019-04-07 05:42 GMT

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के में छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक प्रेमी ने खुद और प्रेमिका पर प्रेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को बचाने के चक्कर में प्रेमिका की मां भी झुलस गई। तीनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जहां सबकी हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार सुबह एक घर से धुआं निकलते देखा। लोग जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह तीनों झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया। युवती और उसकी मां को बस्ती जिले के गौर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि युवक को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया है।

लोगों के मुताबिक युवक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं। कुछ दिनों पहले युवक युवती के घर आया था। शनिवार रात विवाद होने के बाद रविवार सुबह घटना अंजाम दी। पुलिस ने बताया कि युवती और उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं युवक भी बुरी तरह से झुलस गया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है।

Tags:    

Similar News