उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते सोमवार (15 जनवरी 2024) को कक्षा आठ तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया।

Update: 2024-01-14 15:01 GMT

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते सोमवार (15 जनवरी 2024) को कक्षा आठ तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है, हलांकि 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम कहर बरपा रहा है। भारी ठंड के साथ तेज़ हवाएं आम जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 31 जनवरी से शुरू हुई ठंड की छुट्टियां भी आज-कल में खत्म हो रही हैं, पर भयंकर शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूल खोलना जोखिम भरा हो चला है।

इन सब के मद्देनजर गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया ऐप 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते सोमवार (15 जनवरी 2024) को कक्षा आठ तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है, हलांकि 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस फ़ैसले को सराहा, तो कई लोगों ने कक्षा 9 से 12 को भी बंद करने की मांग सामने रख दी। इस भीषण ठंड में आप सभी सतर्क रहें और अपने परिवार पर भी ध्यान दें।

Tags:    

Similar News