शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म पीड़िता किराए का मकान लेकर रहती है और प्राइवेट नौकरी करती है।

Update: 2022-03-16 05:00 GMT

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मीरपुर निवासी सत्यप्रकाश पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

विकास नगर बरगदवा में किराए का कमरा लेकर रहने वाली महिला प्राइवेट नौकरी करती है। उसका आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसका संम्बन्ध चिलुआताल थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र गब्बू से हो गया था। धीरे धीरे नजदीकिया बढ़ने पर शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो भी बना लिया।

Tags:    

Similar News