सीएम योगी ने गोरखपुर से किया पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।

1 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

Update: 2022-03-20 10:00 GMT

कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे महिला जिला चिकित्सालय के सामने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की.

*1 से 5 साल तक के ​बच्चों के लिए अभियान का शुभारंभ*

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 1 से 5 साल तक के ​बच्चों के लिए आज यहां पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं. जब तक पूरी दुनिया से पूरी तरह पोलिया का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा.

*12 वर्ष पूर्व पा लिया पोलियो पा नियंत्रण*

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 12 वर्ष पूर्व पोलियो की समस्या का समाधान प्राप्त कर लिया है, पर इन 12 वर्षों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत कुछ देशों में पोलियो के मामले सामने आए हैं, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ भारत अभियान सशक्त भारत अभियान का हिस्सा है, इसे लेकर सभी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों और आमजन को सरकार के कार्यक्रमों से जुड़ना होगा.

Tags:    

Similar News