गोरखपुर में कोहरे की वजह से फोरलेन पर भिड़ीं एक के बाद एक दर्जन भर गाडियां, कई लोग हुए जख्मी

फोरलेन पर दर्जन भर गाडियां के भिड़ने से कई लोग जख्मी हो गए।

Update: 2022-12-21 11:45 GMT

गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र के तेनूआ टोल प्लाजा से बाघागाडा फोरलेन के बीच बुधवार को 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। एक बस पलट गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य को भेजा गया।

घायलों की मची चीख पुकार

जानकारी के अनुसार बुधवार की भोर में घने कोहरे के चलते लखनऊ से देवरिया, कुशीनगर और बिहार की तरफ जा रही एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 11 यात्री घायल हो गए। मौके पर घायलों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते लोगों की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हॉस्पिटल भेजे गए घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC सहजनवा भिजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। घायलों में से बिहार के घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाहनों में एक बस भी पलट गई। इसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

कोहरे की वजह से बसों की टाइमिंग बदली

घने कोहरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलने पर रोक लगा दी है। वाहनों के आपस में भिड़ने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा नाथ, गीडा पुलिस, सीओ कैंपियरगंज श्याम देव बिंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News