Gorakhpur News: मेयर के नेतृत्व में गोरखपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में नौका- विहार पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सक्षम, एनसीसी, एनडीआरएफ सहित कई संगठनों ने अपना योगदान दिया।

Update: 2023-10-01 14:15 GMT

Gorakhpur: नौका-विहार पर आयोजित सेवा ही स्वच्छता अभियान के तहत मेयर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एनसीसी कैडेट्स, एनडीआरएफ के जवान, सक्षम के कार्यकर्ता, आईएमए के सदस्य,नगर निगम के कर्मचारी तथा शहर के कई अन्य सगठनों के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर अभियान को सफल बनाया।

मेयर ने किया अभियान की शुरुआत 

अभियान की शुरुआत करते हुए मेयर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि, बापू की 154 जयंती के अवसर पर 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों जैसे,नौका विहार चिड़ियाघर, रामगढ़ताल, चंपा देवी पार्क व सर्किट हाउस पर साफ सफाई की गई।

आज हम कूड़ा फेंकने से पहले कूड़ेदान ढूंढते हैं: सक्षम प्रांतीय सचिव

सक्षम के सह प्रांतीय सचिव योगेश पाण्डेय ने बताया कि, "आज के समय में जितनी सफाई हम नौका विहार पर देख रहे हैं वह हम सभी के जागरूकता का परिणाम आज हम किसी भी प्रकार की खाने वाली वस्तु के पैकेट को फाड़ने से पहले कूड़ेदान को ढूंढते हैं।"

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एनडीआरएफ के जवान, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड के जवान,नगर निगम कर्मी, सक्षम स्वावलंबन प्रमुख अनीता शर्मा, प्राणदा प्रमुख मधुर सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष शैलत्नया द्विवेदी, महानगर सहसचिव परमात्मा दुबे, महानगर उपाध्यक्ष अंशुमान मिश्रा सहित कई संगठनों के प्रमुख और सदस्य मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News