Vande Bharat train:प्रयागराज से गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, सिर्फ इस स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

Update: 2022-09-22 06:10 GMT

Vande Bharat train

Vande Bharat train: प्रयागराज से गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बड़ी सौगात देने वाला है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज के बीच रेलवे वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। दोपहर 2.20 बजे वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर पहुंचने के बाद वापसी में दोपहर 3 बजे से गोरखपुर से चलेगी. प्रयागराज और गोरखपुर के बीच इस ट्रेन का स्टॉपेज सीधा लखनऊ होगा।

प्रयागराज से चलकर सीधा लखनऊ रुकेगी वंदे भारत

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इस ट्रेन के चलाए जाने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर को प्रयागराज से जोड़ने की तैयारी चल रही है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन से होगा और इसके लिए एक समय सारिणी पर समीक्षा की जा रही है। प्रयागराज जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और इसका स्टॉपेज लखनऊ में होगा। लखनऊ में ये ट्रेन 10 मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद ये ट्रेन सीधा दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वंदे भारत एक ही दिन में प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलाई जाएगी। दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचने के बाद वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3 बजे गोरखपुर से चलेगी। गोरखपुर से चलने के बाद इसका अलगा स्टॉपेज लखनऊ होगा। रात में 7 बजे के आसपास वंदे भारत ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद ये ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेगी। लखनऊ से चलने के बाद ये ट्रेन रात में 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

काफी समय से यात्री कर रहे थे मांग

लंबे समय से यात्री लखनऊ से प्रयागराज के बीच एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि अभी इस ट्रेन के चलाए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जानकारी के मुताबिक सांसद केशरी देवी पटेल ने इसको बोर्ड तक पहुंचाया है। प्रयागराज से लखनऊ और लखनऊ से गोरखपुर तक वंदे भारत ट्रेन 475 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वंदे भारत ट्रेन ये दूरी आने जाने के लिए एक ही दिन में पूरी करेगी। इस ट्रेन के चलने से इन तीन जगहों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात होगी।


Tags:    

Similar News