गोरखपुर में धारदार हथियार से गला काटकर ब्राह्मण मां-बेटे की निर्मम हत्या

लखनऊ में शनिवार से लापता बच्ची की लाश मिली तो इलाहाबाद से डबल मर्डर, मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गयी, जौनपुर में ट्रिपल मर्डर के बाद गोरखपुर से माँ बेटे की हत्या की खबर से मन मे दहशत पैदा कर रहा है कि उप्र में हो क्या रहा है।

Update: 2020-08-23 15:13 GMT

लखनऊ में शनिवार से लापता बच्ची की लाश मिली तो इलाहाबाद से डबल मर्डर, मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गयी, जौनपुर में ट्रिपल मर्डर के बाद गोरखपुर से माँ बेटे की हत्या की खबर से मन मे दहशत पैदा कर रहा है कि उप्र में हो क्या रहा है। 

ऐसा होता है राम राज, जीरो अपराध पॉलिसी?

गोरखपुर के गगहा थाना के पोखरी गांव में खूनी संघर्ष में मां बेटे कलावती दुबे व हर्ष दुबे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इसके पहले भी आम के पेड़ को लेकर यहाँ खुनी संघर्ष हो चुका था।

मामला गोरखपुर के गगहा क्षेत्र का है, जहां पोखरी गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के 3 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News