कमिश्नर ने मंडलायुक्त कार्यालय पर तो डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किया झंडारोहण

गोरखपुर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

Update: 2022-08-15 10:45 GMT

        गोरखपुर में देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 76वां स्वतंत्रता दिवस को "आजादी के अमृत महोत्सव" के रूप में मनाते जाने के अवसर पर हर घर तिरंगा को दृष्टिगत रखते हुए मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी मंडल आयुक्त कार्यालय पर अपने सहयोगी अधिकारियों व कर्मचारियों स्कूली बच्चों के साथ ध्वजारोहण करते हुए अपने कर्मचारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाकर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया।

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने किया झंडारोहण

आज 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 76 वां स्वतंत्रता दिवस को 75वीं वर्षगांठ को "आजादी के अमृत महोत्सव" के रूप में मनाये जाने के अवसर पर कमिश्नरी में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया कमिश्नर द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई । इस दौरान अपर आयुक्त अजय कांत सैनी अपर आयुक्त रतीभान एडी कन्या की शिक्षक व छात्राएं तथा प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं व शिक्षक अधिवक्ता गण आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अपने अपने विचार साझा किये।

डीएम कृष्ण करुणेश ने फहराया झंडा

 आज 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 76वां स्वतंत्रता दिवस को "आजादी के अमृत महोत्सव" के रूप में मनाये जाने के अवसर पर जिलाधिकारी मैं कलेक्टेड परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया एडीजी द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई । इस दौरान एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार सिंह सीआरओ सुशील कुमार गौड़ सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह एआरओ विनोद कुमार सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव सहित समस्त कर्मचारी गण हुआ सिविल डिफेंस मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News