बढ़ रही है "कौन बनेगा सैकड़ापति" की लोकप्रियता, अर्पिता और दीक्षा बनी शो की चौथी विजेता

कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर के चर्चित और अद्भुत शो कौन बनेगा सैकड़ापति की चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है। हर शनिवार को आयोजित होने वाले इस शो को देखने अब लोग भी आ रहे हैं और प्रशंसा कर रहे हैं।;

Update: 2022-12-24 13:45 GMT

अनुदेशक विक्रम सिंह द्वारा गोरखपुर के कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर में आयोजित शो कौन बनेगा सैकड़ापति की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शो इतना लोकप्रिय हो रहा है कि इसको देखने लोग दूर दूर से आ रहे हैं। 

अर्पिता और दीक्षा बनी सैकड़ापति 

आज इस शो का चौथा एपिसोड था जिसमे कक्षा 5 की अर्पिता और दीक्षा ने सभी सवालों का सही जवाब देकर सैकड़ापति बन गई।

उनसे ये सवाल पूछे गए

1. गोरखपुर में कुल कितने ब्लॉक हैं।

2. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थीं।

3. मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है।

4. प्रथम विश्वयुद्ध कब हुआ।

5. बंदेमातराम किसने लिखा था।

6. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है।

7. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कौन चुने गए।

अपने ज्ञान से बच्चों की प्रतिभा को निखार रहे हैं अनुदेशक विक्रम सिंह

विक्रम सिंह का उद्देश्य है कि उनके विद्यालय में पढ़ने वाला हर बच्चा किताबों के साथ ही साथ सामान्य ज्ञान को भी जाने। हमारे देश में क्या घटनाएं घटी हैं उसके बारे में भी जानें, इसके लिए प्रतिदिन वे आधे घंटे सामान्य ज्ञान की तैयारी भी करवाते हैं।

शो को देखने के लिए लग जाती है भीड़

इस अद्भुत शो को देखने के लिए बच्चों के माता पिता समेत गांव के लोग भी देखने आ जाते हैं और इस शो की तारीफ करते हैं।

Tags:    

Similar News