शादी का झांसा देकर किया स्कॉर्पियो में लड़की के साथ रेप!

Update: 2020-12-29 11:58 GMT

हापुड़ में शादी का झांसा देकर स्कॉर्पियो में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

बताया गया कि लड़के ने लड़की को बाहर मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कही। फिर लड़की को अपने स्कॉर्पियो में बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि लड़की आरोपी को जानती थी, मामला जब थाने पहुंचा तो सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़ित और उसका परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Tags:    

Similar News