यूपी के हाथरस महिला ने 15 मिनट के अन्दर दिया इतने बच्चों को जन्म!

Update: 2023-09-06 12:59 GMT

हाथरस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक महिला ने 15 मिनट के अंदर तीन बच्चों को जन्म दिया है। गर्भवती महिला ने 2 बेटियों और 1 बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया मां और तीनों बच्चों का स्वास्थ्य सही है।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह व नर्स मैंटोर रेखा चाहर ने जानकारी दी। उन्होने कहा कि शोभा देवी सोमवार की रात 11बजकर 47 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूरिन रूकने पर जांच परीक्षण कराने के लिए अस्पताल आई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी नर्स रेखा चाहर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर यूरिन आउट कर जांच किए जाने के बाद लेबर पैन होने पर भर्ती कर लिया। नर्स ने बताया कि मंगलवार सुबह पहली संतान के रूप में लड़की ने 5 बजकर 57 मिनट पर जन्म लिया। पहली संतान के बाद दूसरी संतान के रूप में पुनः लड़की ने सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर जन्म लिया। तीसरे संतान के रूप में लड़के को 6 बजकर 12 मिनट पर जन्म दिया। इस तरह 15 मिनट के अंदर गर्भवती ने 3 बच्चों को जन्म दिया।

नर्स ने बताया कि महिला शोभा देवी पर पहले से ही दो संतान के रूप में एक पुत्र व एक पुत्री है। तीन संतानों को जन्म दिए जाने की जानकारी होते ही नवजात शिशुओं को देखने के लिए महिलाओं में उत्सुकता दिखाई दी। तीनों नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Tags:    

Similar News