महिला उत्थान मंडल की तरफ से पुलिसकर्मियों को बांधी गई राखियां

Update: 2022-08-10 11:54 GMT

कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों हरपदी कुंड के निकट पर्यटन केंद्र पर महिला उत्थान मंडल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सोरों शूकर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया।आपको बतादें कि कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों में महिला उत्थान मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने सोरों कोतवाली के पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों को सभी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा राखी बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी रमेश चंद भारद्वाज ,बरिष्ठ एसएसआई प्रेमपाल सिंह ,एसआई धर्मेंद्र सिंह अशोक कुमार आदि पुलिसकर्मियों के महिलाओं एवं बहनों ने राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।कार्यक्रम के दौरान महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष अंजना चौरसिया ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व युगो युगो से भाई-बहन के पवित्र प्रेम शुभ संकल्पों एवं भारतीय सनातन संस्कृति का प्रतीक है।

जिसे पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनकी बहनों की कमी भी दूर करने का काम किया गया है क्योंकि पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनाती के दौरान अपने घर जाकर अपनी बहनों के राखी नहीं बंधवा पाते हैं। इसलिए हमारे महिला उत्थान मंडल कासगंज द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Tags:    

Similar News