मेरठ में बहू ने सास को छत से दिया धक्‍का, रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Update: 2022-12-03 07:02 GMT

मेरठ: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बहू ने अपनी सास को मामूली कहासुनी होने पर पहले सरिए से हमला किया। इसके बाद शोर मचाने पर छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सरधना निवासी अश्वनी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब उसकी मां विमलेश छत पर किसी काम से गई थी। खटपट की आवाज सुन उनकी पत्नी की भी आंख खुल गई। वह भी मां के पीछे-पीछे छत पर जा पहुंची। छत पर दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई और उनकी पत्नी ने पहले उनकी मां को सरिया मारा। शोर होने पर उन्हें छत से नीचे धक्का देकर फेंक दिया। आनन-फानन में नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों में ज्यादा हालत खराब बता मेरठ रेफर कर दिया।

रोज होती थी सास बहू में तकरार

अश्वनी ने बताया कि वो सुबह काम पर चले जाते थे। घर पर उनकी पत्नी और मां अकेले रहते थे। घर के कामों को लेकर अक्सर उनकी पत्नी और मां में कहासुनी होती रहती थी। कई बार उन दोनों को समझाया भी, लेकिन दोनों में से कोई भी चुप रहने को तैयार नहीं और आज ये घटना हो गई।

पुलिस में शिकायत

अश्वनी में पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सास के बयान होने बाकी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News