Meerut Breaking News : चाचाओं ने मिलकर सरेबाजार दिन दहाड़े काट डाली भतीजे की गर्दन, लोग देखते रहे

Update: 2022-04-24 12:48 GMT

Meerut Breaking News

Meerut Breaking News: मेरठ में रविवार दोपहर भीड़ भरे बाजार में एक युवक की चाकुओं से काटकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उसे पहले दौड़ाया और फिर ताबड़तोड़ चाकू मारे। घायल सड़क पर तड़पता रहा लेकिन कातिलों का दिल नहीं पसीजा। एक हमलावर ने उसकी गर्दन पर चाकू चलाया और उसे हलाक कर डाला।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम साजिद था और वह लिसाड़ीगेट थाना इलाके के फिरोजनगर घंटेवाली गली में रहता था। रविवार दोपहर वह किसी काम से ब्रह्मपुरी में गया था। जहां उसके पीछे उसका चाचा शहजाद अपने 2 भाइयों नौशाद उर्फ लालू और बबलू के साथ पहुंच गया और उसने साथियों संग मिलकर इस हत्या की वारदात को दिनदहाड़े सरे बाजार अंजाम दे डाला।

साजिद बेहद गरीब था और दूध बेच कर अपने परिवार का पेट पालता था।

कुछ दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। इलाके के घंटेवाली गली में उसके पास एक डेढ़ सौ गज का प्लॉट है। साजिद के चाचा शहजाद, नौशाद उर्फ लालू और बबलू इस प्लॉट पर अपना हक जमा रहे थे। लेकिन साजिद इसका विरोध कर रहा था। इसी प्लॉट को हड़पने की के लिए तीनों चाचाओं ने मिलकर दिनदहाड़े साजिद की हत्या कर दी।

Tags:    

Similar News