बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ स्वागत

Update: 2020-01-23 13:35 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने उन्हें श्रीराम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं डीएनडी फ्लाई ओवर पर भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जेवर में हवाई अड्डा बनने से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा भी मौजूद रहे।जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ और फ्लाईवे पर कार्यकर्ताओं द्वारा वाहनों की पार्किंग कर दी गई। इसकी वजह से दिल्ली से आने वाला मार्ग जाम हो गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक डीएनडी फ्लाईवे पर जाम लगा रहा।

बता दें कि जेपी नड्डा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगरा में एक रैली करने जा रहे थे। वह सड़क मार्ग से आगरा गए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा नेताओं के द्वारा देश के विभिन्न शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News