नोएडा कमिश्नरेट में 10 नए थाने और 2 पुलिस चौकी बनाये जाने का काम शुरू

Update: 2021-06-22 12:42 GMT

नोएडा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उसका आवंटन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरिराम शर्मा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

नए थानों और चौकियों की स्थापना को लेकर कहा गया है कि, गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने, अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण रखने और जनता को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए 10 नए थाने और 2 नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। इनमें अधिकारियों के रहने के लिए आवासीय कालोनियां विकसित की जाएंगी। कर्मचारियों के रुकने के लिए ट्रांजिट/हॉस्टल, बैरक/महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उसे आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण भी सहयोग करेंगे। भूमि आवंटन में तीनों प्राधिकरणों का अहम योगदान है।


नोएडा विकास प्राधिकरण के सहयोग से इसके दायरे में 4 अन्य थाने बनेंगे। इनके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। ये थाने - 
  1. थाना सेक्टर- 63
  2. थाना ओखला बैराज
  3. थाना सेक्टर- 115 में बनेंगे।
  4. थाना सेक्टर - 106 - भूमि का आवंटन शीघ्र ही प्रस्तावित है।
यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण की मदद से इसके दायरे में 4 थाने बनाए जाएंगे। इनके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। ये थाने - 
  1. थाना सेक्टर- 18/6डी
  2. थाना सेक्टर- 29
  3. थाना सेक्टर- 25ए में बनेंगे।
  4. थाना दयानतपुर व पुलिस चौकी रन्हेरा के लिए यमुना प्राधिकरण भूमि चिन्हित कर रहा है। प्रक्रिया जारी है। जल्द ही जमीन खरीदी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत पुलिस चौकी झुप्पा के निर्माण कार्य के लिए भी भूमि का आवंटन हो चुका है।


Tags:    

Similar News