ग्रेटर के नोएडा के मॉल से गिरे चार मजदूर, एक की मौत

Update: 2020-02-02 09:30 GMT

उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा में एक मॉल से कम से कम चार मजदूरों के गिरने की सूचना है. बताया गया कि इसमें 1 मजदूर की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस के मीडिया सेल द्वारा दी गई. 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियाद पुत्र सरोज मूल निवासी जनपद कुशीनगर की वृंदावन अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि गौर सिटी सेंटर मॉल से काम करने के दौरान गिरने से घायल अवस्था मे वृंदावन अस्पताल में लाया गया था. जिसकी मृत्यु हो गई है. जबकि अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पंचायतनामां कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

लेकिन खबर के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार और भी मजदूर अभी घायल हुए है जिनकी जानकारी नहीं मिली है. निर्माणाधीन मॉल की साइट पर से चार मजदूर गिरे जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

यह हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सेंटर मॉल पर हुआ. जिसमें सेफ्टी उपकरणों की अनदेखी हादसे की वजह बनी है. ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का मामला है. 

Tags:    

Similar News