गुरुकुल महोत्सव और सशक्त नारी सम्मान समारोह में राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

महोत्सव के अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रहे श्री सतीश ग्रोवर द्वारा वर्ष 2020 का कैलेंडर भी जारी किया गया

Update: 2020-02-23 10:09 GMT

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा के सैक्टर-115 स्थित गांव सोरखा के आर्ष कन्या गुरुकुल वेदधाम में गुरुकुल महोत्सव और सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमे गुरुकुल की ब्रह्मचारिणीयो ने अत्यंत आकर्षक व हृदयस्पर्शी कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुरुकुल महोत्सव और सशक्त नारी सम्मान समारोह की अध्यक्षता एमेटी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनंद चौहान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्थ सेवियर फाउंडेशन के रवि कालरा थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, कर्म को ही धर्म और सबको समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझना चाहिए।इस अवसर पर महोत्सव में भाग लेने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य श्री प्रकाश टाटा ने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लग्न और पुरुषार्थ को आत्मसात कर अपनी मंजिल को पाने का प्रयास करना चाहिए।


महोत्सव के अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रहे श्री सतीश ग्रोवर द्वारा वर्ष 2020 का कैलेंडर भी जारी किया गया।प्रकाश टाटा (अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य) ने बताया कि गुरुकुल महोत्सव और सशक्त नारी सम्मान समारोह में वूमेन एंपावरमेंट ट्रस्ट का गठन किया गया और परिवार समाज राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर सीमा चौधरी ममता चौधरी सुमन चौधरी सोनी शर्मा पुष्प दहिया विदिशा बनियान सुनीता भादवा पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। गुरुकुल महोत्सव का समापन शांति पाठ के साथ हुआ इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉक्टर जयंत कुमार, सीमा, आर्य सतीश ग्रोवर, अरविंद श्रीवास्तव, देवेंद्र वाणी मैं अपने अथक प्रयासों से महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Tags:    

Similar News