ग्रेटर नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर सकता है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

Update: 2020-07-08 11:34 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। चर्चित कानपुर एनकाउंटर से पुलिसकर्मीयों पर गोली चलाकर फरार हुआ कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की खबर जोरों पर है। जिससे पूरे एनसीआर में पुलिस चौकसी बढ़ा दी है।

पुलिस का मानना है कि कहीं विकास दुबे फरीदाबाद से निकलकर ग्रेटर नोएडा में आकर आत्म समर्पण न करे दे। इसलिए सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवाकर चेहरा देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार,कोर्ट के बाहर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई है और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

आपको बता दे कि कानपुर एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस कुख्यात विकास दुबे के पीछे पड़ी है।इस बीच वह मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आते-आते बच गया। लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये विकास दुबे के साथी प्रभात को फरीदाबाद पुलिस ने तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

बताते चले कि कानपुर में विकास दुबे को पकड़ने गए पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। गोली लगने से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार है। पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

Tags:    

Similar News