नोएडा पुलिस द्वारा राईफल की लूट करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तगणों से शातिर किस्म के लूटेरे है अन्य मामलों में भी इनसे जाँच की जा रही है।

Update: 2020-02-06 05:53 GMT

(धीरेन्द्र अवाना) 

नोएडा।अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयत्न करने वाली नोएडा पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो लूटरों को गिरफ्तार किया जो क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पुलिस आयुक्त आदेश पर अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के दौरान थाना फेस-3 के प्रभारी राजबीर सिंह के नेतृत्व मे थाना पुलिस ने दिनांक 05.02.2020 को चैकिंग के दौरान सैक्टर-17 नाले के पास से दो शातिर लूटरों को गिरफ्तार किया।

जो थाना में किसी बडी घटना को अजाम देने की फिराक में थे।अभियुक्तों की पहचान सुमित पुत्र सुभाष निवासी मकान संख्या ए-76 गली न०-14 अम्बेडकर नगर विजय नगर गाजियाबाद और रोहित पुत्र राजू निवासी मकान संख्या ए-81 गली न०-14 अम्बेडकर नगर विजय नगर गाजियाबाद के २ल्प में हुयी।जिनके कब्जे से एक लाईसैंसी राईफल,एक तंमचा,दो जिन्दा कारतूस और एक सीडी डिलेक्स मोटर साइकिल बरामद हुयी।

अभियुक्तों के खिलाफ विभन्न थानों में कई मामले दर्ज है। इनके खिलाफ कारवाई करके उसको जेल भेज दिया है। पुलिस पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह राईफल उन्होंने विजय नगर थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ साल पहले लूटी थी।अभियुक्तगणों से शातिर किस्म के लूटेरे है।अन्य मामलों में भी इनसे जाँच की जा रही है

Tags:    

Similar News