नोएडा: वरिष्ट पत्रकार हाकिम सिंह के बेटा का निधन,कुछ दिन पूर्व हुयी थी मारपीट, पुलिस ने आरोपी किये गिरफ्तार
धीरेन्द्र अवाना
नोएडा।अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है लेकिन फिर भी अपराधी चोरी छुपे अपने मंसुबों को अजांम देने में लगे रहते है।ऐसी ही एक घटना है नोएडा के थाना-20 क्षेत्र की।यहा नोएडा के वरिष्ट पत्रकार हाकिम सिंह के बेटे रंजीत को कुछ लोगों बड़ी बेरहमी से पिटा जिसके बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया।लेकिन कल रंजीत ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।आपको बता दे कि वरिष्ट पत्रकार हाकिम सिंह का बेटा
सी-240 सैक्टर-10 स्थित एक मोटर गैराज में काम करते हैं।10 जनवरी की देर रात को उनके साथ काम करने वाले मोनू,मोंटी आदि ने शराब पीकर उनके साथ मारपीट की।आरोपियों ने रंजीत के सिर पर ईंट से वार किया, जिसकी वजह से उसके सर में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। रंजीत के ब्रेन का ऑपरेशन किया।
उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर उपचार के दौरान कल उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि रंजीत के पिता हाकिम सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई।इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था।