यातायात एसपी अनिल झा से मिला नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

एसपी यातायात ने कहा कि अब नगर वासियों के साथ साथ नोएडा के ट्रांसपोर्ट भी नियमो का पालन करने लगे हैं तो उम्मीद है कि....

Update: 2020-01-04 11:00 GMT

(धीरेन्द्र अवाना)

नाेएडा।चौधरी वेदपाल सिंह के नेतृत्व में नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल आज यातायात पुलिस अधीक्षक अनिल झा से मिला और पहले उनको नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं दी।उसके बाद उनको कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया। बता दे कि संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह ने नोएडा,ग्रेटर नोएडा में ट्रांसपोर्ट के हो रहे ऑनलाइन चालान,ओवस्पीडिंग चालान, डेंजर ड्राविंग,नो पार्किंग चालान के बारे में अनिल झा से वार्ता की।

एसपी यातायात ने कहा कि अब नगर वासियों के साथ साथ नोएडा के ट्रांसपोर्ट भी नियमो का पालन करने लगे हैं तो उम्मीद है कि आगे चल कर स्थिती ओर बेहतर हो सकती है। नोएडा बस एसोशिएसन के महासचिव अनिल दीक्षित ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नोएडा शहर में यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए जिम्मेदार हो कर कार्य करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से महावीर नागर, हजी हिसामुद्दीन,योगेश वर्मा,गजेन्द्र बंसल,बिट्टू परमार,योगेश बंसल,विनोद सोनी,शिव कुमार गुर्जर आदि ट्रांसपोर्ट मौजूद थे।


Tags:    

Similar News