सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार के पहलुओं पर अगर गौर किया जाये तो पता चलता है कि समाज में फैलता नशा प्रमुख कारण नजर में आता है।

Update: 2020-01-17 11:10 GMT

(धीरेन्द्र अवाना) 

नोएडा। देशभर से मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार,हत्या,एसिड फेंकने जैसी घटनाएं लगभग रोज पढ़ने को मिल जाती हैं।अभी हम जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची आसिफा के बलात्कार के बाद नृशंस हत्या को नही भूला पाये है। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक ओर बच्ची के साथ बलात्कार की दर्दनाक घटना को एक दरिंदे ने अंजाम दिया है। आपको बता दे कि बलात्कार के पहलुओं पर अगर गौर किया जाये तो पता चलता है कि समाज में फैलता नशा प्रमुख कारण नजर में आता है।

आपको पता ही होगा कि नशा आदमी की सोच को विकृत कर देता है। उसका स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता और उसके गलत दिशा में बहकने की संभावनाएं शत-प्रतिशत बढ़ जाती हैं।ऐसे में कोई भी स्त्री उसे मात्र शिकार ही नजर आती है और इसी नशे की वजह से दामिनी और गुडिया शिकार हुई थीं। अभी तक की सारी रिपोर्ट देखी जाएं तो 85 प्रतिशत मामलों में नशा ही प्रमुख कारण रहा है।ऐसा ही एक मामला जारचा थाना क्षेत्र के खुरशेदपुरा गांव का है। यहा पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सात वर्षीय एक दलित बच्ची के साथ बुधवार रात कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जिसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

सहायक पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के खुरशेदपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची प्रिया (काल्पनिक नाम) बुधवार रात अपने घर के बाहर खेल रही थी,तभी पड़ोस में रहने वाला बनवारी उसे खाने की चीज देने का लालच देकर अपने साथ ले गया।उन्होंने बताया कि उसने एक पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जिसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।सहायक पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के खुरशेदपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची प्रिया(काल्पनिक नाम) बुधवार रात अपने घर के बाहर खेल रही थी,तभी पड़ोस में रहने वाला बनवारी उसे खाने की चीज देने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

उन्होंने बताया कि उसने एक मकान के अहाते में बच्ची के साथ बलात्कार किया। कुमार ने बताया कि बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे उसके परिवार वालों ने जारचा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी बनवारी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची के साथ उसी बलात्कार किया है। बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News