धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों से यहा पूरा प्रदेश जला रहा है वही प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला ऐसा है यहा सबकुछ शातिंपूर्ण रहा।ऐसा नही है कि जिले में कभी दंगे या आगजनी जैसी घटनाये ना हुयी हो। लेकिन कहते है ना कि जैसा राजा वैसी प्रजा। आज जिले में लोगों के अमन चैन की जिम्मेवारी जिलाधिकारी बी.एन.सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण के हाथ में है।
शायद ही कोइ ऐसा व्यक्ति हो जो इन दोनों से परिचित ना हो। दोनों ही अधिकारी अपनी ईमानदारी और कार्य निष्ठा के लिए जाने जाते है। इनके इन्हीं कार्यों को देखकर और शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश ने इनको सम्मानित किया।
आपको बता दे कि कुछ दिनों से प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जाति विशेष से जुड़े को गुमराह किया जा रहा है।इस विषय के बारे में लोगों को सही जानकारी देकर व समझा बुझाकर लोगों से शातिं कायम रखने की अपील करके दोनों अधिकारियों ने जिले को किसी भी अनहोनी से दूर रखा। जिसकी प्रदेश भर में चर्चा को रही है।
इसी को देखते हुये उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा नोएडा के सैक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह और गेस्ट ऑफ ऑनर एसएसपी वैभव कृष्ण मौजूद रहे। इस मौके पर सरफराज अली ने कहा कि शहर में अफसरों के सहयोग से सभी धर्मों के लोगों ने शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाकर इंसानियत को दर्शाया है।
सभी धर्मों के लोगों ने डीएम,एसएसपी के अलावा सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र, सीओ फर्स्ट नोएडा श्वेताभ पांडे, थाना सेक्टर-20 के कोतवाल राजवीर सिंह चौहान,सैक्टर-11 झुंडपुरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार,सैक्टर-5 हरौला के चौकी इंचार्ज समेत कई अफसरों को सम्मानित किया।इस मौके पर विपिन मलहन,छोटे लाल शर्मा, जावेद युनूस अल्वी,इरफान अहमद,वकील सैफी, डॉ.पवन सैनी,नवी कुरैशी,मोहम्मद जमशेद,सलीम सिद्दीकी,अवनीश कुमार,राजू सिंह , माै0इनामुल,मुनितजर अंसारी, जीनत अंसारी,दिलशाद अंसारी, अबदुलहक,राना,अवनीश कुमार, कालीचरन झा समेत कई लोग मौजूद रहे।