अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में होगा स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Update: 2020-01-30 13:28 GMT

(धीरेन्द्र अवाना)

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में शुक्रवार को भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।मूर्ति का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया जायेगा।रक्षा मंत्री शुक्रवार को करीब दो बजे गुर्जर शोध संस्थान पहुंचेंगे। संस्थान के सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुये है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया जायेगा।

कार्यक्रम के बारे में संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी ने बताया कि कैराना के पूर्व सांसद व मंत्री बाबू हुकम सिंह आखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा के संस्थापक व संरक्षक रहे है जिन्होंने हमेशा जनहित में कार्य किए।उनका सामाजिक व राजनीतिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।संस्थान ने परिसर में उनकी मूर्ति स्थापित कराई गई है। जिसका 31 जनवरी को अनावरण होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी शामिल होंगे।

संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के साथ गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है।


Tags:    

Similar News