Breaking News :आज नोएडा में निकलने से पहले देखिये ये खबर, इन 13 स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट, पूरी जानकारी

Traveling in Noida will be very difficult

Update: 2021-12-26 06:12 GMT

BREAKING NEWS NOIDAनोएडा: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra)आज गाजियाबाद (Ghaziabad)से निकलकर गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagarब्रेकिंग न्यूज नोएडा, भारतीय जनता पार्टी, जन विश्वास यात्रा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर) आ गई है। आज रविवार को गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद नोएडा में होने वाली इस जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे और क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए रोड शो करेंगे। इस दौरान रूट डायवर्ट भी होगा। 

रेडिसन होटल से चलेगी यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकरी से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की यह जन विश्वास यात्रा नोएडा के सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल से चलेगी। इसके बाद सेक्टर 12-22 चौराहे, मेट्रो हॉस्पिटल, शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10 से होते हुए कुलेसरा की तरफ रवाना होगी। इस दौरान नोएडा में ज्यादातर प्रभावित होगा।

नोएडा में इन स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट

    सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल के पास

    सेक्टर 12, 22 चौराहा

    मेट्रो हॉस्पिटल

    शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10

    हरोला सेक्टर-5

    अट्टा पीर सेक्टर-27

    सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन

    छलेरा सेक्टर-37

    स्टर्लिंग हाजीपुर

    महर्षि नगर

    सेक्टर-110

    नगला गांव

    कुलेसरा

    भारी ट्रैफिक की आशंका

यह वह स्थान है, जहां से भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा निकलेगी। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता इस जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। जिसकी वजह से इन स्थानों पर भारी जाम लग सकता है। हालांकि खबर लिखने तक नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डाइवर्ट की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका है कि इन स्थानों पर जन विश्वास यात्रा के दौरान भारी यातायात प्रभावित होगा।

Tags:    

Similar News