गरीब बच्चों के साथ वर्तान्तु फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने मनाया गणतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

Update: 2020-01-25 11:48 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। वर्तान्तु फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने आज सैक्टर-19 सामुदायिक केंद्र में गरीब बच्चों के साथ 71वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों एवं महिला सदस्यों द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।

संस्था के सदस्यों ने संस्था के लिए फण्ड एकत्रित करने के लिए कई स्टाल भी लगाए जिनमें शर्दी के कपड़े, खाने का सामान, हथ करघा समान आदि। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा एवं कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के अंत में गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। वर्तान्तु संस्था की सदस्य राधा गुप्ता ने बताया उनकी संस्था की महिला सदस्यों द्वारा करीब 30 गरीब बच्चों को स्कूल के बाद सैक्टर 19 में निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है। समय समय पर बच्चों को किताब, कॉपी, पेंसिल आदि देकर सहायता की जाती है।

कई बच्चों की स्कूल फीस भी दी जाती है तथा जो बच्चे होनहार हैं उनको साईकिल भी मुहैया कराई जाती है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों में निशि अग्रवाल, मीना गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, एकता बिष्ठ, अनुराधा बैद, सरिता गुप्ता, रंजना सोनी सहित कई अन्य सदस्या शामिल हुई।

Tags:    

Similar News