UP News: पति ने किया पत्नी की इज्जत का सौदा, पति के सामने ही खरीददारों ने पत्नी से किया रेप

यह मामला यूपी के पीलीभीत से प्रकाश में आया है

Update: 2023-11-06 12:30 GMT

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी का सौदा पांच हजार में कर दिया। सौदे के बाद दो युवकों ने बारी बारी से महिला से महिला के साथ दुराचार किए। इस दौरान पति घर के बाहर पहरा देता रहा।

जानिए पूरा मामला क्या है

पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2018 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लगा। उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध पर छोड़ देने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। कई बार वह दूसरे मर्दों को लेकर आया। इसका विरोध किया तो मारपीट की। इस पर वह अपने मायके आ गई। रिश्तेदारों में बातचीत के बाद वह दोबारा ससुराल आई।

पति ने पत्नी को 5 हजार में बेचा

महिला का आरोप है कि आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे पति अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पति ने दोनों से 2500-2500 रुपये लेकर उसको उनके साथ एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दरवाजे पर निगरानी में बैठ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन लोगों ने मारपीट भी की।

रेप के दौरान महिला बेहोश हो गई। होश आने पर थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। SP के आदेश पर पुलिस ने पति सहित 3 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags:    

Similar News