पीड़ितों को राहत देना समाजवादियों का कर्तव्य : इं. वीरेन्द्र यादव

समाजवादी पार्टी रायबरेली की जिला इकाई द्वारा भोजन का वितरण किया जा रहा है।

Update: 2021-05-28 10:55 GMT

रायबरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों के लिए भोजन, पानी वितरण की व्यवस्था की गयी है। उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी रायबरेली की जिला इकाई द्वारा भोजन का वितरण अनवरत चला रहा है। 

इसी क्रम में नवें दिन जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में राणा बेनी माधव सिंह स्मारक चिकित्सालय में भोजन, पानी का वितरण किया गया। पीड़ितों को उनकी आवश्यकता के अनुसार राहत देना समाजवादियों का कर्तव्य है। अपने कर्तव्य पालन का निर्वहन करने के लिए यह पुनीत कार्य किया जा रह है।

इस वितरण कार्य में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव, मुकेश रस्तोगी, मो0 अरशद खान, देवेश यादव, रामे यादव, जितेन्द्र मौर्य, पारूल बाजपेयी, मो0 फैजान, विनोद कुमार जरौला, राहुल शुक्ला, जफर इकबाल, अजय प्रताप सिंह, जयसिंह यादव, सन्तोष श्रीवास्तव, सुशील मौर्या, मो0 शाकिब कुरैशी, शत्रुघ्न पटेल, रिंकू यादव, अरविन्द चौधरी, सन्ने अली, देवतादीन यादव सहित कई लोग थे।

रिपोर्ट - मो. हसीन

Tags:    

Similar News