रायबरेली में प्रियंका ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप

सोनिया के गढ़ में प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा;

Update: 2019-05-03 08:13 GMT

2019 लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान 6 मई को है। जहां उत्तर प्रदेश राज्य की कमान एक योगी के पास है लेकिन रायबरेली से कांग्रेस से चुनाव मैदान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उम्मीदवीर है। कांग्रेस परिवार कि सियासत ऐसी रही है जो देश कि बागड़ोर हमेशा से अपने पास रखी थी। लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष मे ज्यादा सीटे मिली उससे कांग्रेस का एक तरफ सफाया होता नजर आया। और उत्तर प्रदेश में 80 में केवल 2 सीटों पर जीत हाशिल कर पायी।

वही पर जब से राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है तब कुछ पार्टी के अंदर एक नया जोश देखने को मिल रहा है और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने रंग में नजर आने लगें। उसी का परिणाम रहा कि मध्यप्रदेश,राजस्थान.छतीसगढ़ केरल के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने मे कामयाब रही। लेकिन जिस तरह से 2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान होता है वैसे ही राज्य के अंदर सियासी विसात बिछने में पार्टी लग गई। जहां पर अखिलेश मायावती साथ आ खड़े हुए तो वही कांग्रेस अपने पुरे दमखम के साथ अकेले ही मैदान में उतर गई।

हालांकि जब से प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी की महासचिव का पदभार ग्रहण किया है तब से वो कांग्रेस का पताका फहराने में लगी और हर जगह जनसभाएं और गांव- गांव में जाकर अपने पार्टी के मैनोफेस्टो के बारे में बता रही है। आज जब वो अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर गयी तो वो भाजपा सरकार और यूपी सरकार पर बेतुके बयान दिये और कहा कि योगी सरकार ने किसानों के साथ दूरी बनाने के साथ छत्तीस का आकड़ा बना रखा है। और अपने आप को देश का चौकीदार कहते है और किसानों को खेत में बैठाया है चौकीदारी करने के लिए ये भाजपा सरकार केवल वादे पे वादे और झूठ पे झूठ बोले जा रही है। बस प्रचार हो रहा है और सच्चाई कुछ अलग दिख रही है। 

Tags:    

Similar News