रवि किशन ने लोकसभा में भोजपुरी भाषा को लेकर दिया बड़ा ब्यान

भोजपुरी भाषा मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है

Update: 2019-07-01 13:22 GMT

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के लिए गोरखपुर से जीत कर रवि किशन ने आज यानि सोमवार को लोकसभा में भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं। मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भोजपुरी बोली जाती है. किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा में भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया तो लोगों को लगा अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा।

इस दौरान किशन ने भोजपुरी में एक गीत गाना शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए. सांसद ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए. सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्य भी रवि किशन का समर्थन करते देखे गए।

बतादें कि योगी आदित्यनाथ 1998 से लगातार गोरखपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर आ रहे थे। लेकिन जब 2017 में यूपी के विधान सभा चुनाव हुआ तो उसमें भाजपा को 312 सीटों पर विजय मिली। तब योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान संभालनी पड़ी। और अपने सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ा। वही जब उपचुनाव हुए तो योगी की परंपरागत सीट जिसपर 1998 से जीतते आ रहे थे। वो सपा के खाते में चली गई। लोकिन 17वीं लोकसभा में रवि किशन वहां से जीतकर योगी सरकार की प्रतिष्ठा को बचाने में कामयाब रहे। 

Tags:    

Similar News