सहारनपुर : बनारसी दास इंटर कॉलेज में खेल के मैदान को लेकर हुआ धरना प्रदर्शन

खेल का मैदान न होने के कारण 2 छात्रों के पैर टूट गए।

Update: 2020-09-12 13:40 GMT

यूपी के जनपद सहारनपुर में बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल में छात्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा दीपक माणिक के नेतृत्व में खेल के मैदान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। खेल का मैदान न होने के कारण 2 छात्रों के पैर टूट गए।

इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ अजय गुप्ता से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरी अभी नई नियुक्ति है। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यहां खेल का मैदान रहा होगा तो उसको अवश्य छोड़ा जाएगा।

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

Tags:    

Similar News