महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी

Update: 2020-11-28 13:55 GMT

 गागलहेड़ी सहारनपुर: पी0जी0 पायस इंटर काॅलेज, गागलहेडी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं के लिए एक आत्मसुरक्षा यातायात सुरक्षा,अग्नि शमन सुरक्षा व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सरिता सिंह,लघु भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, सचिव अंकित कंसल काॅलेज प्रबन्धक पंकज गर्ग एवं प्रधानाचार्य मनोज यादव ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करके किया

मुख्य अतिथि सरिता सिंह ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सुरक्षा के गुर सिखाये। उन्होनें छात्राओं को स्वयं को सुरक्षित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि आज के समाज में महिलाओं की भागीदारी पुरूषों से कम नहीं है और प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपनी दमदार उपस्थित दर्ज करा रही है सरिता सिंह ने कहा कि आज समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज की मुख्य धारा में खुद को स्थापित करने में सफल सिद्ध हुई हैं। उन्होनें छात्राओं को महिला पावर लाईन 1090, मुख्यमंत्री हैल्प लाईन 1076 व 181 तथा पुलिस हैल्प लाईन 102 डायल की जानकारी देते हुए बताया कि आप पुलिस विभाग के टिविटर एप पर भी तथा वाट्सअप नम्बर पर भी अपनी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकती हैं। उन्होनें छात्राओं को सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया के द्वारा आपको कोई परेशान कर रहा हो तो उसे छिपाने की बजाय अपने अभिभावकों, अध्यापकों और पुलिस को तुरंत बताना चाहिए, पुलिस आपकी मित्र है। इस दौरान उन्होनें छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का भी संतोषजनक जवाब दिया

लघु भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से अब प्रेरणा के तौर पर समाज में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सामने लाया जा सकेगा। अग्नि शमन विभाग के उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित विधार्थियो को आग से सुरक्षा व आग लगने पर बरतने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया विधालय प्रबन्धक पंकज गर्ग ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को भी अपनी पूर्वधारणाओं को बदलने की जरुरत है कि वो कमजोर हैं और कोई भी उन्हें धोखा दे सकता है या उनका प्रयोग कर सकता है। इसके बजाय उन्हें ये समझने की आवश्यकता है कि उनमें पुरुषों से अधिक शक्ति है और वो पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं। प्रधानाचार्य मनोज यादव ने कहा कि महिलाएं भी देश की आधी शक्ति हैं और पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने से देश की पूरी शक्ति बन सकती है। एक दिन जब देश की पूरी शक्ति काम करना शुरू कर देगी तो कोई भी अन्य देश हमारे देश से अधिक शक्तिशाली नहीं होगा।

इस अवसर पर ,कुलदीप सिंह, मनोज, सुबोध, जितेंद्र, मुकुल, संदीप, कुलदीप ,समद, मागे राम, श्याम कुमार, नीरज, मोहित, कासिम,मोनी तोमर, वृत्तिका गर्ग, सारिका बब्बर, वर्षा कैंडी,बबली यादव, सोनिया ,सुनीता, आरती, प्रिया गुप्ता, साक्षी, सलोनी, श्वेता मेहरा, विजेता, सारिका शर्मा, नीलम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :अरविंद कुमार

Tags:    

Similar News