सहारनपुर : म्हाडी मेले के पहले ही दिन विवाद, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

महाडी मेले के पहले दिन ही हुआ विवाद आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल जिसमे दो बच्चे भी शामिल?

Update: 2018-09-20 16:34 GMT

सहारनपुर : यूपी के जनपद सहारनपुर में आज से शुरू हुए मेला गुघाल में मेले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। यहाँ महाडी पर 4 चार दिन तक प्रशाद व मेले का आयोजन होता है। दिन रात यहाँ हजारो भक्त गोगावीर के दर्शन करने आते हैं। जिसमे जिले के अलावा अनेकों जिलों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं पर यहाँ भक्तों की सुरक्षा प्रशाशन भरोसे नही भगवान भरोसे है।

यहं मेला गुघाल में छड़ियों को खड़ी करने को लेकर आपस में विवाद हुआ। दोनों तरफ़ से एक दूसरे पर पथराव किया गया। जिसमें मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मी व एक बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भेजा गया है। मौक़े पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। भारी पुलिस फोर्स सहित आलाधिकारी एसपी सिटी कई थानों की फोर्स मोके पर पहुँची।

हर साल इस महाडी मेले में पुलिस की सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यहाँ बहुत कम पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं जबकि यहाँ हजारों की तादाद में लोग दर्शन करने आते हैं यहाँ दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवन भरोसे हैं।

रिपोर्टर : ललित कुमार/अंकुर सैनी

Similar News