भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष बोले- 'वर्तमान स्थिति किसानों के अनुकूल नहीं'

संजीव तोमर ने कहा कि हर किसान को अपने घर में एक भगत सिंह पैदा करना पड़ेगा

Update: 2020-09-24 16:17 GMT

सहारनपुर में नागल के गांव आमकी दीपचंद पुर में भाजपा नेता व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी राजबीर सिंह के छोटे भाई चौधरी सतीश कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुटके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि वर्तमान स्थिति किसानों के अनुकूल नहीं है सरकार किसान विरोधी फैसले ले रही है उन सभी सरकार के गलत फैसलों का संगठन विरोध करता चला रहा है.

संजीव तोमर ने कहा कि हर किसान को अपने घर में एक भगत सिंह पैदा करना पड़ेगा तथा किसी भी प्रकार का किसानों का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा. कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने चौधरी सतीश कुमार तथा चौधरी वीरेंद्र सिंह नागल को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें संगठन के चौधरी सतीश को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष तथा चौधरी वीरेंद्र सिंह को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का सैकड़ों संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं स्वागत किया. भारतीय किसान यूनियन यूनियन तोमर गुट के नवनियुक्त सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हर संभव निभाएंगे तथा हर स्तर पर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए तथा उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए पीछे नहीं हटेंगे.



तथा वही चौधरी वीरेंद्र सिंह नागल ने कहां है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं का प्यार उन्हें जो मिला है उसे वह भुला नहीं सकते. किसानों व मजदूरों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूरे तन मन धन से हम किसानों के साथ खड़े हैं. संगठन का सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश पाल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

रिपोर्ट : शाहनवाज मलिक

Tags:    

Similar News