सपा को पश्चिम में लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता साहब सिंह सैनी होंगे बीजेपी में शामिल

SP strong leader Saheb Singh Saini will join BJP

Update: 2023-07-21 09:29 GMT

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को पुराने नेता अलविदा कहते नजर आ रहे है। पश्चिमी यूपी में कद्दावर नेता साहब सिंह सैनी अब बीजेपी का दामन थामेंगे। साहब सिंह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। मुलायम सिंह यादव के खासमखास लोगों में जाने जाते थे। 

साहब सिंह सैनी सोमवार को लखनऊ में दलबल के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया। साहब सिंह सैनी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इसके बाद वह उत्तराखंड कर सियासत में सक्रिय हुए। अब वह एक बार फिर सहारनपुर में सक्रिय हो गए हैं। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी भाजपा में शामिल होंगे।

गुरुवार को उन्होंने अपने सहारनपुर के पूजा एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की। जहां पर उन्होंने समर्थकों से भाजपा में जाने के निर्णय को लेकर चर्चा की। समर्थकों ने उनके इस फैसले का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने सोमवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि वह वह करीब पांच हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

Tags:    

Similar News