एसएसपी आकाश तोमर ने साढ़े तीन लाख रूपये महिला के वापस कराए, दोगुना करने के लालच में पीडिता ने दिए थे पैसे

महिला ने यूपी पुलिस का किया धन्यवाद

Update: 2021-12-23 14:11 GMT

सहारनपुर: आरूषी सिंघल द्वारा थाना साईबर क्राईम, सहारनपुर पर प्रार्थना पत्र देते हुये अवगत कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वादिया को इन्सटाग्राम पर एक लिंक पैसा डबल कराने का मिला, जिस पर अज्ञात अभियुक्त के द्वारा वादिनी से बात करते हुये वादिनी से रू0 3,21,500/की ठगी की गयी।

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए राम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, उ0प्र0 लखनऊ, प्रोफेसर श्री त्रिवेणी सिंह, पुलिस अधीक्षक साईबर क्राइम, लखनऊ द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. 

जिसके क्रम में डा0 प्रीतिन्द्र सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर व प्रीति यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद-सहारनपुर/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन किया गया तथा वादिया की सम्पूर्ण धनराशि 3,21,500/रूपये वादिया आरूषी सिंघंल के खाते में बरामद कराये गये। वादिया आरूषी सिंघल द्वारा उनकी सम्पूर्ण धनराशि वापस आने पर थाना साईबर क्राइम, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर की टीम की मुक्त कण्ठ से भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया। 

Tags:    

Similar News