Viral Video: नहीं देखा होगा मौत का ऐसा लाइव मंजर, आ रहे थे लोग और अचानक बह गया पुल

Viral Video: वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि इतना खौफनाक मंजर आपने आज तक नहीं देखा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है.;

Update: 2022-01-16 05:18 GMT

Viral Video: हमने कई बार एक्सीडेंट के वीडियो देखे हैं, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं. उस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो को देखने के बाद आप अंदर तक हिल जाएंगे. वीडियो में आपको मौत का लाइव मंजर दिखाई देगा. वायरल वीडियो ब्राजील का है.

नहीं देखा होगा ऐसा खौफनाक मंजर

यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि इतना खौफनाक मंजर आपने आज तक नहीं देखा होगा. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो में आपको एक पुल दिखाई दे रहा है. यह पुल एक नदी के ऊपर बनाया गया है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इलाके में काफी जोरदार बारिश हुई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल पर से कुछ लोग पैदल आ और जा रहे हैं. वहीं पुल के नीचे तेज बहाव से पानी बह रहा है. पुल पर से जिस तरह लोग आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि किसी को इस बात की खबर नहीं है कि कुछ ही सेकंड में क्या होने वाला है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुल अचानक से टूट जाता है पानी में धंस जाता है. देखें वीडियो-

पल भर में गायब हो जाते हैं लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ छोटे बच्चे समेत कई लोग तेज बहाव पानी में पलभर में गायब हो जाते हैं. आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क का कोना पकड़कर बचने की कोशिश करता है, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह शख्स बह जाता है. यह सब इतना तेज होता है कि कोई मदद के लिए आ पाए, इससे पहले पुल पर चल रहे लोग बह जाते हैं.

वीडियो को memewalanews नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को देखने बाद सोशल मीडियो यूजर्स हैरान कर देने वाला कमेंट कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में कब, कहां, क्या हो जाए कुछ पता नहीं.' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं'

Similar News