'पॉवरी गर्ल' के एक और Video ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, वाहवाही करते थक नहीं रहे लोग, VIDEO VIRAL

इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं.;

Update: 2021-05-12 10:28 GMT

कुछ महीने पहले पाकिस्तानी लड़की का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था कि भारत में भी जमकर गदर मचा. सभी के जुबां पर 'पॉवरी हो रही है' की लाइन रट सी गई थी. हर कोई इस्तेमाल ट्रोल करने या फिर मजे लेने के लिए कर रहे थे. एक वीडियो ने पाकिस्तानी लड़की को स्टार बना दिया. हजारों में फॉलोअर्स थे और अब डेढ़ मिलियन यानी करीब 15 लाख फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर बन गए हैं. इस पॉवरी गर्ल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है.

पॉवरी गर्ल नाम से मशहूर पाकिस्तानी लड़की दनानीर (Dananeer) इस बार अपने सिंगिंग से पॉपुलर हो रही है. अपने इस वीडियो में रमजान के मौके पर वह 'मुस्तफा जान-ए-रहमत' गाना गा रही है. इस गाने का वीडियो Pawri Girl यानी दानानीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं. दनानीर आए दिन कोई ना कोई वीडियो या तस्वीर पोस्ट करती रहती है. दुनियाभर में दनानीर के फॉलोअर्स बन गए हैं.

कुछ दिनों पहले दानानीर मोबीन (Dananeer Mobeen) और 'मारो मुझे मारो' से ट्रोल हुए शख्स मोमीन शाकिब (Momin Shaqib) एक साथ आपस में एक दूसरे को चिढ़ाते हुए नजर आए थे. दोनों ने ही एक दूसरे के मशहूर डॉयलॉग को दोहराते हुए एक वीडियो बनाया था, जो काफी वायरल हुआ.


Tags:    

Similar News