Priyanka Chopra ने 2022 की शुरुआत में Nick Jonas संग की बेहद Hot Photos, इंटरनेट पर हुआ Viral

प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनस संग बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर की है. इस फोटो में ये कपल एक साथ मिलकर अमेरिका में नए साल का जश्न मनाता नजर आया.;

Update: 2022-01-03 09:22 GMT

Priyanka Chopra Hot Photos: प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर की है. इस फोटो में ये कपल एक साथ मिलकर अमेरिका में नए साल का जश्न मनाता नजर आया. अपने न्यू ईयर ईयर सेलिब्रेशन्स की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "फोटो डम्प. अपने परिवार और दोस्तों की बेहद आभारी हूं. 2022 का जश्न मनाते हुए. हैप्पी न्यू ईयर."

Full View

प्रियंका द्वारा पोस्ट की गई फोटो में निक उन्हें किस करते हुए नजर आए. तस्वीरों में प्रियंका बेहद हॉट और सेक्सी अवतार में नजर आ रही हैं. इससे पहले निक ने भी प्रियंका संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आए. उन्होंने लिखा, "माय फॉरएवर न्यू ईयर किस."

Full View

इस फेस्टिव सीजन पर प्रियंका भी अपने पति संग वेकेशन मनाती हुई नजर आई. इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में ये दोनों अपनों के साथ क्रिसमस मनाती हुई नजर आई थी. प्रियंका हाल ही में फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में नजर आई.

Similar News