गिरिराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा क्यों की!

धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं।

Update: 2019-06-08 08:50 GMT

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुये उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। दरअसल, धोनी के विकेट कीपिंग दस्ताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसपर एक 'लोगो' है जो सशस्त्र बल के एक प्रतीक चिह्न जैसा है। भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। वह अन्य हस्तियों की तरह नहीं हैं, जिनका देश के प्रति प्रेम नहीं है। वह एक देशभक्त हैं और अपने देश के गौरव के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

आपको बतादे कि विश्व कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने जो दस्ताने पहने थे, उन पर सेना का बलिदान बैज बना हुआ था।  पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि हमें धोनी पर गर्व है और उन्हें सेना के बलिदान बैज वाले दस्तानों को पहनना जारी रखना चाहिए। उनके अलावा पहलवान सुशील कुमार ने भी समर्थन किया है। हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी धोनी का समर्थन किया है।

मिल्खा बोले, धोनी को किसी अनुमति की जरूरत नहीं

आर्मी ने धोनी को सम्मान दिया है। धोनी और मिल्खा सिंह का दुनिया में नाम है तो यह सेना की वजह से है। धोनी ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने जो किया है, वह एकदम सही किया। इसके लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत है। सेना को सम्मान देकर उन्होंने अच्छा काम किया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश नहीं है। 

Tags:    

Similar News