जब मंच पर राहुल गांधी के गाल पर महिला ने किया KISS - देखिए -VIDEO

मंच पर बैठे राहिल गांधी से मिलने के लिए आईं महिलाओं में से एक महिला ने राहुल गांधी के गाल पर किस कर लिया?

Update: 2019-02-14 10:09 GMT

गुजरात : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज वलसाड के लालडुंगरी गांव में जनआक्रोश रैली में पहुंचे. जहां एक अलग नजारा देखने को मिला. दरअसल, मंच पर बैठे राहिल गांधी से मिलने के लिए आईं महिलाओं में से एक महिला ने राहुल गांधी के गाल पर किस कर लिया. जिसका वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है. जो वीडियो खासा वायरल हो रहा है.

Full View

आपको बतादें दिसंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राहुल का पहला गुजरात दौरा है। इसी रैली से गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस को गुजरात में 11 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस की मान्यता है कि लोकसभा चुनाव का प्रचार गुजरात में लालडुंगरी से किए जाने पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है। इसके पहले इंदिरा गांधी ने 1980, राजीव गांधी ने 1984 और 2004 में सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत यहीं से की थी। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी। 


Similar News