कबूतर ने रोक दी एयर इंडिया की फ्लाइट, यात्रियों में हड़कंप!

अहमदाबाद से जयपुर रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक कबूतर घुस गया।

Update: 2020-02-29 07:53 GMT

क्या एक कबूतर की वजह से कोई फ्लाइट लेट हो सकती है? सवाल अटपटा है लेकिन जवाब है 'हाँ' एक कबूतर किसी भी फ्लाइट को जब तक चाहे रोक सकता है। इसका उदाहरण देखने को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृहराज्य में। यहां अहमदाबाद से जयपुर रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक कबूतर घुस गया।

वाकया शुक्रवार का है। एयर इंडिया की फ्लाइट जी8-702 अहमदाबाद से जयपुर के लिए टेकऑफ के लिए तैयार थी। एक पैसेंजर ने अपना लगेज रखने के लिए लगेज शैल्फ तो उसमें से कबूतर निकल आया। हवाई के जहाज के भीतर कबूतर देखकर कुछ लोग हंसी-मजाक करने लगे तो कुछ ने नाराजगी जाहिर करने लगे। कुछ पैसेंजर ने हंगामा शुरू कर दिया।

एयरलाइंस स्टाफ ने घटना की जानकारी तुरंत ग्राउंड स्टाफ को दी। इसके बाद फ्लाइट का गेट खोला गया। काफी मशक्कत के बाद कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। विमान में सवार यात्रियों में से कुछ ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

 

Tags:    

Similar News