अभिनेत्री सोनम कपूर ने दुनिया सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा है। सोनम कपूर ने कहा है कि ट्रंप को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए। सोनम कपूर ट्रंप से काफी नाराज लग रही हैं। जह सोनम कपूर की नाराजगी की वजह पता करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के एक फैसले से नाराज हैं।
Hunting is illegal in india, one of things the world can learn from us! Trump is an imbecile ! @potus #proudtobeindian #preserveourworld pic.twitter.com/retBm6Y1MZ
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) March 9, 2018
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिकार के दौरान मारे गये हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है। हालांकि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखा था। ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है और ट्रंप प्रशासन की निंदा की है।
इसी सिलसिले में सोनम कपूर ने भी ट्रंप को मूर्ख कहा है और उनकी आलोचना की है। सोनम कपूर ने ट्वीट किया, "भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं।" दरअसल सोनम कपूर ने यह ट्वीट एक ट्वीट के जवाब में लिखा है। सोनम ने इस ट्वीट को अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग भी किया है।