11 साल के लड़के के बच्चे को महिला ने दिया जन्म, परिवार रहा अनजान, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा!

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 11 साल के लड़के के घर पर रहकर नैनी का काम करती थीं

Update: 2019-10-19 12:57 GMT

एक 28 साल की महिला को 11 साल के लड़के के साथ संबंध बनाने के जुर्म में जेल की सजा सुनाई गई है. ये मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. बुधवार को कोर्ट ने महिला को दोषी करार दिया. घटना के वक्त महिला मरिसा मौरी 22 साल की थीं.

wftv.com की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 11 साल के लड़के के घर पर रहकर नैनी का काम करती थीं. इसी दौरान जनवरी 2014 में उन्होंने लड़के के साथ संबंध बनाए. कोर्ट ने उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई है.

हालांकि, बच्चे को जन्म देने के बाद भी लड़के के परिवार वालों को महिला की करतूत के बारे में पता नहीं चला. पीड़ित लड़के के परिजन को लगा कि महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म दिया होगा. डिलिवरी के बाद लड़के के परिवार वाले महिला से मिलने हॉस्पिटल भी गए थे.

महिला ने 7 महीने में कम से कम 15 बार लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया. लेकिन लड़के ने किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी. 2017 में महिला को गिरफ्तार कर किया गया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

अब पीड़ित लड़के की उम्र 17 साल हो गई है. कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान पीड़ित लड़का और नैनी का 5 साल का बच्चा भी मौजूद था. जेल से रिहा होने के बाद महिला को सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराना होगा. 

Tags:    

Similar News