कोलंबिया में भूस्खलन से 254 की मौत, राहत कार्य जारी

Update: 2017-04-03 05:32 GMT
Photo : ANI
बगोटा : कोलंबिया में लगातार बारिश से तीन नदियों के उफान पर आने के बाद हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ कर 254 हो गई है और सैकड़ों घायल हैं। 200 अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा तबाही मोकोआ शहर में हुई है। पूरा शहर मलबे का ढेर लग रहा है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पुतुमायो प्रांत की राजधानी मोकोआ पर शनिवार तड़के भारी बारिश के चलते कई नदियों में आई बाढ़ ने कहर बरपाया। बाढ़ ने घरों, सड़कों, पेड़ों, वाहनों और कई पुलों को तबाह कर दिया। शहर में कई फीट तक कीचड़ जमा हो गया है। आपदा से तबाह करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले शहर का राष्ट्रपति मैन्युअल सैंतोस ने दौरा किया।


सेना ने कहा है कि 254 लोग मारे गए और 400 घायल हुए हैं। 200 लोग लापता भी हैं। प्रभावित इलाकों में कीचड़ में फंसे लोगों को निकालने और 1100 जवानों और पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सांतोस ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

Similar News