पुर्तगाल: जंगल में लगी आग से 43 की मौत, 59 झुलसे

43 killed in Portugal forest fire, 59 scorched

Update: 2017-06-18 11:58 GMT
पुर्तगाल: जंगल में लगी आग से कम से कम 43 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 59 लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे में मरने वालों में ज्यादातर ऐसे लोग थे, जो भागने की कोशिश करते हुए अपनी कार के अंदर ही जलकर मर गए। कल दोपहर पेड्रोगन ग्रैंड के निकाय में आग भड़क उठी थी। अग्निशमन दल के 500 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है।

इससे पहले पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने जंगल में लगी आग के कारण 24 लोगों के मारे जाने की बात कही थी। PM अंतोनियो कोस्टा ने भी मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई थी। प्रधानमंत्री ने इसे पिछले कई सालों में पुर्तगाल के अंदर आई सबसे बड़ी विभीषिका बताया है। आंतरिक प्रशासन के सेक्रटरी ऑफ स्टेट गोम्स ने कहा कि आग बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग के करीब 600 कर्मियों शनिवार से ही आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं।

गृह राज्य मंत्री जॉर्ज गोम्स ने इससे पहले बताया था कि मारे गए गए 19 लोग नागरिक हैं।आग की वजह से कई गांव प्रभावित हुए हैं लेकिन गोम्स तत्काल इस बात पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं थे कि आग से कितनी क्षति पहुंची है। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो लीरिया क्षेत्र में पीडतिों के परिवारवालों से मिलने गए थे। पुर्तगाल में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था और यहां लू वाली हवाएं चल रही है।

Similar News